वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में क्या होगा सस्ता, क्या होगा महंगा, देखें लिस्ट
नई दिल्ली : वित्तीय वर्ष 2021-22 का (Financial Year 2021-22) बजट (Budget) पेश करने के लिए सरकार ने पूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारत सरकार की वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2021 को संसद में बजट (Budget) पेश करेंगी। बजट से पहले अंदाजा लगाया जा रहा कि कुछ वस्तुओं पर टैक्स (Tax Cut) में कटौती तो कुछ वस्तुओं के टैक्स (Tax Increase) में बढोत्तरी हो सकती है, जिससे कुछ वस्तुओं के दाम कम तो कुछ के दाम बढ़ जाएंगे।
कोरोना काल के दौरान कई वस्तुओं की मांग में कमी देखी गई, जिसको ध्यान में रखते हुए कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी कम की जा सकती है।
वहीं इस बजट से कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। साथ ही यह उम्मीद की जा रही है कि सरकार सरकार आम बजट 2021 में टैक्स के निश्चित दायरों के बाहर जाकर लोगों को छूट देने का विचार कर रही है। इससे लोग तय सूची का बाहर इंवेस्टमेंट कर पाएंगे और उन्हें टैक्स में छूट मिलेगी।
वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में तांबे के भंगार पर लगने वाला आयात शुल्क भी घटाया जा सकता है। साथ ही कुछ वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटा सकती है, जिससे उनके दाम हो सकते हैं, जिसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा।
इन चीजों के घट सकते हैं दाम-
►फर्नीचर का कच्चा माल
►कैमिकल
►तांबा भंगार
►दूरसंचार के उपकरण
►रबड़ उत्पाद
►चमड़े के कपड़े
►कालीन
►पॉलिश किए गए हीरेवहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में कुछ वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई भी जा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार दैनिक रूप से घरों में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर लगने वाले टैक्स में बढोतरी की जा सकती है। वस्तुओं पर लगने वाले टैक्स में बढोतरी का असर सीधा आम लोगों के जीवन को प्रभावित करेगा।
इन चीजों के बढ़ सकते हैं दाम
►रेफ्रिजरेटर
►वॉशिंग मशीन
►क्लॉथ ड्रायर
►कारें
►पेट्रोल-डीजलDailyhuntReport